हिंदी भाषा प्रश्नोत्तरी 7

हिंदी भाषा प्रश्नोत्तरी | hindi bhasha prashnottari

1- हिंदी का पाणिनी किसको कहा जाता है
A- कामता प्रसाद गुरु
B- रामचंद्र वर्मा
C- भोलानाथ तिवारी
D- किशोरी दास बाजपेई

2- निम्नलिखित में से भाषा की प्रमुख प्रकृति कौन सी है

A- सरलता से कठिनता की ओर
B- जटिलता से सरलता की ओर
C- भाव से विचारों की ओर
D- विचारों से भाव की ओर

3- त्रिलोचन शास्त्री की कविताएं हिंदी के अतिरिक्त किस अन्य भाषा में है
A- ब्रज
B- मैथिली
C- अवधी

4- अवधी, बघेली बोली का संबंध किस उपभाषा से है
A- पूर्वी हिंदी
B- बिहारी
C- पश्चिमी हिंदी

5- उकारबहुला बोली मानी जाती है
अवधी
भोजपुरी
बघेली
छत्तीसगढ़ी

6- तालै कै पानी पताले गये बेटी पुरइनि गइ कुम्हिलाइ हो।
गंगा जमुना बिच रेती परतु है
कइसे कै रचउं बिआह रे
उक्त गीत किस बोली का है?

A- अवधी
B- ब्रज
C- भोजपुरी
D- कन्नौजी

7- किसी सीमित क्षेत्र में बोली जाने वाली स्थानीय भाषा को क्या कहते हैं
राष्ट्रीय भाषा
राजभाषा
बोली
उपभाषा

8- आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं के उदय के पूर्व आर्य भाषा का कौन सा रूप विद्यमान था
A- संस्कृत
B- पालि
C- प्राकृत
D- अपभ्रंश

9- निम्नलिखित में से कौन भाषा वैज्ञानिक नहीं है
A- सुनीत कुमार चटर्जी
B- धीरेंद्र वर्मा
C- भोलानाथ तिवारी
D- जयशंकर प्रसाद

10- ज्ञान विज्ञान के तत्वों को व्यक्त करने वाली विशेष शब्दावली को क्या कहते हैं
A- सामान्य शब्दावली
B- साहित्यिक शब्दावली
C- बोलचाल की शब्दावली
D- पारिभाषिक शब्दावली

11- पारिभाषिक शब्दावली किसके लिए है
A- छात्रों के लिए
B- जनसाधारण के लिए
C- ज्ञान की किसी एक शाखा के जिज्ञासु के लिए
D- बहुसंख्यक व्यक्तियों के लिए

12- पारिभाषिक शब्दावली का निर्धारण कौन करता है
A- भाषा वैज्ञानिक
B- राष्ट्रपति
C- कवि व साहित्यकार
D- समाज

13- वैज्ञानिक शैली का तात्पर्य किस शैली से है
A- अलंकारिक शैली
B- वस्तुनिष्ठ शैली
C- समाज शैली
D- लाक्षणिक शैली

14- निम्नलिखित में जो कथन उचित नहीं है उसे छांटिए
A- एक भाषा में प्रकट किए गए भावों और विचारों को दूसरी भाषा में प्रकट करना अनुवाद कहलाता है
B- अनुवाद के लिए केवल किसी एक भाषा का ज्ञान पर्याप्त है
C- जिस भाषा से अनुवाद किया जाता है उसे स्रोत भाषा और जिस भाषा में अनुवाद किया जाए उसे लक्ष्य भाषा कहते हैं
D- अनुवाद शब्द अंग्रेजी के ट्रांसलेशन का पर्याय है

15- इनमें से कौन सा कथन सही नहीं है
A- संचार माध्यमों में अनेक भाषाओं का प्रयोग होता है
B- विदेशों के कार्यक्रम भी भारतीय भाषाओं में प्रस्तुत किए जा रहे हैं जिनमें पात्र और दृश्य विदेशी हैं केवल भाषा भारतीय है ।
C- विदेशों में भी भारतीय कार्यक्रमों को भारतीय पात्र और कथानकों के साथ वहां की भाषा में प्रसारित किया जाता है
D- संचार माध्यमों में एक ही भाषा का प्रयोग होना चाहिए

16- इनमें से कौन सा गुण अथवा दोष समालोचक में नहीं होना चाहिए
A- आलोच्य विषय का सम्यक् ज्ञान
B- निष्पक्षता
C- सहृदयता
D- ईर्ष्या की भावना

18- बाल साहित्य के विषय में कौन सा कथन सही नहीं है
A- उसकी भाषा सरल और सुबोध होनी चाहिए
B- वह बालकों के लिए प्रेरणाप्रद होना चाहिए
C- वह मनोरंजक और रोचक होना चाहिए
D- वह बालकों द्वारा ही लिखा जाना चाहिए

19- खसखुरा या गुरखाली भाषा है
A- नेपाल की राजभाषा
B- गढ़वाल की लोक भाषा
C- कुमाऊं की साहित्यिक भाषा
D- इनमें से कोई नहीं

20- इनमें से कौनसी ध्वनि अवधि में नहीं है
A- क
B- ण
C- न
D- म

21- कोई भी बोली या भाषा मान्यता प्राप्त करने पर हो जाती है
A- दुरूह
B- सरल
C- भावपूर्ण
D- सरस

22- व्यवहार के आधार पर शब्द कितने प्रकार के होते हैं

A- 5
B- 4
C- 3
D- 2

23- ईसाई मिशनरियों का प्रधान केंद्र कहां था
A- इलाहाबाद
B- दिल्ली
C- मुंबई
D- सिरामपुर

24- केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो किससे संबंधित है
A- शिक्षा मंत्रालय के अनुवाद विभाग
B- गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग
C- मानव संसाधन मंत्रालय
D- प्राविधिक शिक्षा मंत्रालय

25- प्रयोजनमूलक भाषा का प्रमुख संबंध किससे है
A- साहित्य
B- कला
C- कल्पना
D- जीविकोपार्जन

26- इतिहास के प्रति भारतीय दृष्टिकोण प्रायः कैसा रहा है
A- अध्यात्मक परक
B- विकास परक
C- यथार्थ परक
D- अनुसंधान परक

27- भाषा वैज्ञानिक दृष्टि से भाषा की परिभाषा क्या है
A- भाषा मानव मुख के ध्वन्यंगों से नि:सृत सामाजिक स्वीकृति प्राप्त सार्थक पदों के सुश्रृंखलित वाक्यों द्वारा विचार विनिमय का माध्यम है।
B- प्राणियों के पारस्परिक विचार-विनिमय में जिसका सहारा लिया जाता है
C- सभ्य समाज की मान्यता के अनुरूप विशुद्ध शब्दावली में पारस्परिक वार्तालाप का जो संसाधन बनाई जाती हो
D- बोलने-चालने, पढ़ने-लिखने, शिक्षण-प्रशिक्षण, कार्यालयीय, न्यायालयीय व्यवस्था में जिस का समुचित उपयोग किया जाता है

28- पाली भाषा के सर्वप्रथम वैयाकरण कौन है
A- कच्चायन
B- पतंजलि
C- पाणिनि
D- हेमचंद

29- हिंदी साहित्य के मध्यकाल में ब्रजभाषा का साहित्यिक भाषा के रूप में विकास इस कारण हुआ
A- ब्रज क्षेत्र की उस समय शासन सत्ता का एकमात्र केंद्र था
B- उस समय की सभी भाषाओं से ब्रजभाषा ही सबसे अधिक संबद्ध थी
C- ब्रजेतर क्षेत्र के भाषा भाषियों ने भी इसे अपने सृजन का माध्यम बनाया
D- ब्रजभाषा-भाषी व्यापार करते हुए पूरे देश में फैल गए थे

30- खड़ी बोली गद्य के विकास का मूल आधार क्या बना
A- इसका कोलकाता तक फैल जाना
B- फोर्ट विलियम कॉलेज के पाठ्यक्रम में सम्मिलित कर लिया जाना
C- हिंदी रचनाकारों द्वारा पद्य में इसका प्रयोग कम कर देना
D- खड़ी बोली का व्याकरण का मानकीकरण हो जाना

31- भारतीय भाषाओं के भाषा सर्वेक्षण का कार्य संपादन एवं कई खंडों में उसका प्रकाशन निम्नलिखित विद्वान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ
A- टी सी तोसीतोरी
B- आचार्य रामचंद्र शुक्ला
C- सुनीत कुमार चटर्जी
D- जॉर्ज ग्रियर्सन

32- हिंदी के वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली के निर्माण का कार्य करने वाली संस्था का नाम क्या है केंद्रीय हिंदी संस्थान
A- केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो
B-वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग
C- राजभाषा अनुभाग

33- हिंदी की वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली के निर्माण हेतु संस्कृत शब्दों को प्राथमिकता देते हुए उपयोगी शब्द ग्रहण किए जाते हैं
A- हिंदी भाषा से
B- मराठी भाषा से
C- बंगला भाषा से
D- सभी मान्यता प्राप्त भारतीय भाषाओं से

34- कुमाऊनी भाषा भाषी क्षेत्र है
A- जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश
B- रानीखेत नैनीताल
C- कुरुक्षेत्र अंबाला हिसार
D- लखीमपुर खीरी पीलीभीत शाहजहांपुर

35- भोजपुरी भाषा अपने व्याकरणिक ढ़ांचे में इस भाषा से काफी समानता रखती है
A- बांग्ला भाषा से
B- फारसी भाषा से
C- ब्रज भाषा से
D- बुंदेली भाषा से

36- खड़ी बोली के परिनिष्ठित रूप का विशिष्ट भाषा भाषी क्षेत्र है
A- मेरठ बुलंदशहर खुर्जा
B- रोहतक गुड़गांव फरीदाबाद
C- पानीपत कुरुक्षेत्र अंबाला
D- इनमें से कोई नहीं

37- अवधी भाषा की शब्दावली है
A- तत्सम बहुला
B- देशज बगुला
C- तद्भव बंगला
D- विदेशी शब्द बहुला

37- वाक्य संगठन की दृष्टि से हिंदी भाषा
A- अंग्रेजी भाषा की फाँति अप्रयोगात्मक अविभक्तिक या स्थान प्रधान है
B- संस्कृत भाषा की भांति योगात्मक सविभक्तिक तथा स्थानीयता के आग्रह से मुक्त है
C- बांग्ला भाषा की भांति अयोगात्मक अभिव्यक्तिक या स्थान प्रधानता की दशा को पार कर फिर से सविभक्तिता की ओर बढ़ रही है
D- चीनी भाषा की भांति एक एक अक्षर में ही पूरे-पूरे वाक्य का बोध कराने की ओर बढ़ रही है

38- किस बोली में न्द और न्ध पर न्न और न्ह हो जाता है
A- अवधी
B- खड़ी बोली
C- ब्रज
D- भोजपुरी

39- जिन ध्वनि चिन्हों द्वारा मनुष्य परस्पर विचार-विनिमय करता है उसको समष्टि रूप से भाषा कहते हैं भाषा की यह परिभाषा किसकी है
A- आचार्य देवेंद्र नाथ शर्मा
B- डॉक्टर मंगल देव शास्त्री
C- डॉ बाबूराम सक्सेना
D- डॉ श्याम सुंदर दास

40- उर्दू साहित्य के जन्मदाता कौन हैं
A- वली साहब
B- मुल्ला वजही
C- नूर मुहम्मद
D- असदुल्लाह

41- उर्दू का प्रारम्भिक नाम क्या था?
A- हिन्दवी-ए-हिन्द
B- जबान-ए-उर्दू-ए-मुअल्ला
C- उर्दू-ए-जबान
D- कोई नहीं

42- उर्दू को यामिनी भाषा किसने कहा
A- सदल मिश्र
B- सदासुखलाल नियाज
C- लल्लूलाल
D- इंशाअल्लाह खाॅ

43- जामै रस कछु होत है पढत ताहि सब कोय। बात अनूठी चाहिए भाषा कोउ होय।। पंक्ति किसकी है?
A- हजारी प्रसाद द्विवेदी
B- महावीर प्रसाद द्विवेदी
C- प्रताप नारायण मिश्र
D- भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

44- भारतेंदु हरिश्चंद्र ने किसे परदेसी भाषा नाम दिया है

A- खड़ीबोली
B- ब्रजभाषा
C- बुंदेली
D- अवधी

45- अपभ्रंश को पुरानी हिंदी मानने वाले विद्वान हैं
A- रामचंद्र शुक्ला
B- राहुल सांकृत्यायन
C- पंडित चंद्रधर शर्मा गुलेरी
D- उपर्युक्त सभी

46- पण्डित किशोरीदास वाजपेयी ने 19वीं सदी के पूर्वार्द्ध को क्या नाम दिया है?
A- पीत युग
B- लाल युग
C- नील युग
D- हरित युग

47- किस शताब्दी को हिन्दी का प्रचार युग कहा जाता है?
A- 17 वीं
B- 18 वीं
C- 19 वीं
D- 15 वीं

48- महात्मा गांधी ने हिन्दी के किस रूप का समर्थन किया?
A- हिन्दी
B- हिन्दुई
C- उर्दू
D- हिन्दुस्तानी

49- ‘हिंदी – हिन्दुस्तानी’ के भाषा संबंधी विवाद में किसके नेतृत्व में हिन्दी की विजय हुई?
A- भारतेंदु हरिश्चंद्र
B- मदनमोहन मालवीय
C- पुरुषोत्तमदास टड्डन
D- प्रताप नारायण मिश्र

50- भाषा का मुंशी किसे कहा जाता है?
A- लल्लूलाल
B- सदल मिश्र
C- नियाज
D- इंशाअल्लाह खाॅ

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!